फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in a girl

Sant Kabir Nagar News: किशोरी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Fri, 23 Jun 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime in a girl
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने एसपी को जन सुनवाई पोर्टल पर प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। उसका कहना है कि उसकी उम्र 17 वर्ष 11 महीने है। फेसबुक के जरिये उसका संपर्क गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के युवक से हुआ। अक्सर युवक उससे बातचीत करता रहता था।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। शादी का दबाव बनाया तो 11 अप्रैल 2023 की रात्रि ग्यारह बजे आरोपी उसके घर के पास आया और कहा कि चलो मुंबई चलते हैं, वहीं शादी करेंगे। युवक बहकाकर उसे मुंबई ले गया। मुंबई में एक कमरे में रखा, जहां उसके गांव के ही दो अज्ञात मित्र थे, जिसे देखकर वह पहचान सकती है, ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया। बाद में उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। मुंबई पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर पिता मुंबई पहुंच कर उसे छुड़ाकर घर लाए।
विज्ञापन

उसके पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पर बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज किया। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है कि दर्ज केस में दुष्कर्म, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed