फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in a girl

Sant Kabir Nagar News: युवती को शादी का झांसा देकर परिजनों समेत युवक लापता

Tue, 06 Jun 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime in a girl
बखिरा। गोवा में चचेरे भाई से युवती का प्यार परवान चढ़ा। एक साल तक अलग कमरे में दोनों साथ-साथ रहे। शादी का वादा करके प्रेमी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी से मुकरने लगा तो युवती ने गोवा पुलिस से फरियाद की। गोवा पुलिस के समक्ष प्रेमी ने गांव चलकर शादी की बात की। युवती और अपने परिजनों के साथ गांव आया जरूर, लेकिन जब शादी की बात हुई तो घर छोड़ कर भाग गया। मंगलवार को युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित युवती के मुताबिक वह 2013 से ही चाची के साथ गोवा में रह रही थी। चाची के बेटे से धीरे- धीरे उसकी नजदीकियां बढ़ती चली गईं, और प्रेम हो गया। बाद में प्रेमी और प्रेमिका साथ-साथ करीब एक साल तक अलग कमरे में रहे। आरोप है कि प्रेमी ने उससे शादी करने का भी वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद शादी की बात करने पर युवक के परिजनों ने मना कर दिया। इसकी शिक़ायत गोवा पुलिस से करने पर पुलिस ने युवक को थाने बुलाया।
विज्ञापन

कार्रवाई के भय से युवक ने घर जाकर शादी करने की बात गोवा पुलिस से कही। घर आने पर युवक उसे व परिजनों को लेकर बखिरा क्षेत्र स्थित अपने गांव आ गया। बखिरा थाने में भी 31 मई को दोनों की शादी होने की सूचना दी गई थी, लेकिन 28 मई से ही युवक परिजनों के साथ घर छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि प्रेमी युवक सिर्फ उसे धोखा दे रहा है, व उसका शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण कर रहा है। पीड़ित युवती ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी युवक, उसकी मां व बहन के खि़लाफ़ कार्रवाई की मांग की। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। भरोसा लेकर युवती घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed