{"_id":"696943eb8bdf1b39da0f01d2","slug":"cricket-teams-from-rosaya-bazar-padariya-and-govindganj-dominate-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144468-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : रोसया बाजार, पड़रिया और गोविंदगंज की टीम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : रोसया बाजार, पड़रिया और गोविंदगंज की टीम का दबदबा
Fri, 16 Jan 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुड़वा के खेल मैदान पर चल रही वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-2 के छठे दिन के रोसया बाजार, पड़रिया और गोविंदगंज की टीम का दबदबा रहा।
पहला मैच रोसयाबाजार और खेवसिया के बीच खेला गया। रोसयाबाजार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 82 रन बना कर खेवसिया को 83 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खेवसिया की टीम महज 59 रन ही बना सकी। इस प्रकार भोला विश्वास के शानदार खेल की वजह से रोसयाबाजार की की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच दूल्हापार और पड़रिया के बीच खेला गया। पड़रिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। दूल्हापार ने बैटिंग करते हुए 7 ओवर में 76 रन बनाकर पड्रिया की टीम को 77 रन का लक्ष्य दिया। पड़रिया की टीम ने 6 ओवर 2 गेंद में ही मैच जीत लिया। रिजवान की बैटिंग और बालिंग ने पड़रिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीसरा मैच गोविंदगंज और भगौतीपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन
गोविंदगंज के शैलेश मद्धेशिया की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने छह ओवर में 115 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। भदौतीपुर की टीम महज 49 रन पर सिमट गई। इस प्रकार गोविंदगंज ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब शैलेश मद्धेशिया को दिया गया। इस मौके पर जयप्रकाश पाल, अरसलान, सलमान, हिफजुर्रहमान, अकरम सेख, सलमान लाला, अरमान हमजा, आदित्य यादव, अभिनव यादव, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार आदि मौजूद रहे।