{"_id":"697fbcf610f894edc10af3c8","slug":"cricket-pauli-won-the-final-match-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145318-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : पौली ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : पौली ने जीता फाइनल मुकाबला
Mon, 02 Feb 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
कुड़वा में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुड़वा में वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का फाइनल मैच रविवार को पौली और जमिरा के बीच खेला गया। पौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाकर जमिरा को 105 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जमिरा की टीम 10 ओवर में महज 93 रन ही बना सकी। पौली टीम के कप्तान आलम के खेल की बदौलत टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया। मैन आफ द सीरीज का परुस्कार राहुल को दिया गया। मैन आफ द मैच आलम चुने गए।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, अच्छेलाल निषाद, ओमकार यादव, कादीर एजाज, इमरान, देवेंद्र यादव, गोलू उर्फ गोल्ड यादव,सोयब अंसारी, मोहम्मद फैज, अरसलान, सलमान, अरमान हमजा, आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, अच्छेलाल निषाद, ओमकार यादव, कादीर एजाज, इमरान, देवेंद्र यादव, गोलू उर्फ गोल्ड यादव,सोयब अंसारी, मोहम्मद फैज, अरसलान, सलमान, अरमान हमजा, आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन