फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   covid testing related news

कर्मियों की कमी बनी कोरोना जांच में बाधा

Tue, 11 Jan 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
covid testing related news
कर्मियों की कमी बनी कोरोना जांच में बाधा
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन और मेंहदावल बाईपास स्थित बस स्टैंड पर नहीं हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना के लगातार मरीज मिल रहे हैं। बाहर से आने वाले यात्री बिना जांच के ही घरों का जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन और मेंहदावल बाईपास स्थित बस स्टैंड पर कोरोना जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इन स्थानों पर जांच न होने की वजह स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की कमी बता रहा है। अगर यही हाल रहा तो जिले में कोरोना को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।
कोरोना के पहले चरण में जिले में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर प्रमुख जगहों पर कोरोना की जांच के लिए टीम लगाई गई थी। टीम सैंपल लेकर उसके जांच के लिए भेजती थी। जो एंटीजन जांच में पाजिटिव आते थे उन्हें वहीं से दवा देकर घर भेज दिया जाता था। कोरोना की दूसरी लहर में भी यही व्यवस्था थी। जांच टीम में शामिल संविदा पर रखे गए कर्मियों को मानदेय तक नहीं मिला। जिसकी वजह से कर्मी इस बार कोरोना की जांच टीम में शामिल होने से इंकार कर दिए हैं।
विज्ञापन

उधर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्री बिना कोरोना जांच कराए ही घर चले जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्य के यात्री शामिल हैं। जबकि इन प्रदेशों में कोरोना के अधिक मरीज तेजी से मिल रहे हैं। इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा का कहना है कि टीम की कमी की वजह से कोरोना जांच शिविर नहीं लग पा रही है। पिछले साल संविदा पर कार्य कर रहे 16 कर्मियों को फिर वापस बुलाया गया है। जल्द ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड मेंहदावल पर जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed