फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   covid-19 vaccine end in district

जिले में कोरोना वैक्सीन खत्म, टीकाकरण अभियान ठप

Tue, 29 Jun 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
covid-19 vaccine end in district
जिले में कोरोना वैक्सीन खत्म, टीकाकरण अभियान ठप
विज्ञापन

- सीएचसी खलीलाबाद पर 12 बजे के बाद नहीं लगाई गई वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना की वैक्सीन खत्म हो गई है। सीएचसी, पीएचसी पर नाम मात्र टीकाकरण हुआ है। स्वास्थ्य महकमा अब दो दिन बाद वैक्सीन आने की बात कह रहा है। वैक्सीन न लगने से कई लोग केंद्रों से वापस लौट गए। सीएचसी खलीलाबाद में मात्र 70 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई।
जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर कला, पीएचसी बघौली और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर प्रतिदिन कोरोना की वैक्सीन लगाई जाती है। इन केंद्रों पर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाता है। उसी के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध कराई जाती है। मंगलवार को इन केंद्रों पर वैक्सीन की किल्लत के चलते नाम मात्र ही वैक्सीन भेजी गई। सीएचसी खलीलाबाद में 600 के सापेक्ष मात्र 70 डोज वैक्सीन मिली। इसी तरह से सीएचसी मेंहदावल पर 700 के सापेक्ष मात्र 200 डोज वैक्सीन मिली। यह हाल हर केंद्रों का रहा है। सीएचसी खलीलाबाद में 12 बजे के बाद वैक्सीन लगाने का कार्य बंद हो गया। 12 बजे तक 70 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। वैक्सीन लगवाने आए भरत मिलन वर्मा, रामप्रताप सिंह, गणेश गुप्त आदि का कहना था कि यहां पर वैक्सीन खत्म हो गई है। अब दो जुलाई के बाद बुलाया जा रहा है। इसी तरह से कई लोग बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हो चुकी है, वैक्सीन की डिमांड की गई है, उम्मीद है कि दो दिन में जिले को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल जाएगी, उसके बाद से लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण का कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed