{"_id":"60d87ab58ebc3e2d9a2a3115","slug":"covid-19-kit-distribute-khalilabad-news-gkp3996839138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने के लिए बांटी गई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने के लिए बांटी गई किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से निपटने के लिए बांटी गई किट
- मलौली में राज्यमंत्री ने किया किट वितरण का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 किट वितरण अभियान का शुभारंभ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा की मौजूदगी में सांसद प्रतिनिधि सुधांशु सिंह ने निगरानी समिति को किट सौंपी तो मलौली में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने किट का वितरण किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद परिसर में हुए कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय की मौजूदगी में सांसद प्रतिनिधि सुधांशु सिंह ने निगरानी समिति की सदस्य आशा कार्यकर्ताओं में कोविड-19 किट का वितरण किया। यह किट गांवों में शून्य से 18 वर्ष तक के लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, अभय शुक्ला, संजय भारती, विजय यादव, अमित यादव, विक्रम चौधरी, नंदकेश्वर तिवारी, मुन्नी देवी, मनोरमा, कौशिल्या, विजय लक्ष्मी, कंचन मिश्रा, बिंदू देवी, शुभद्रा, अनीता आदि मौजूद रहे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली व शनिचरा बाजार में आशा कार्यकर्ताओं कोविड-19 किट वितरित करते हुए कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाना जरूरी है। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए सरकार ने कोविड-19 किट वितरण का कार्य शुरू किया है, जो एक सराहनीय कदम है। उन्होंने एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय सिंह राठौर, नरेंद्र पांडेय, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राकेश यादव, बीपीएम अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।