फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   couple caught accused of loot

दिलेरी दिखाकर दंपती ने लुटेरे को दबोचा

Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
couple caught accused of loot
दिलेरी दिखाकर दंपती ने लुटेरे को दबोचा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मंगलवार देर शाम परसपुर और दुल्हीपार के बीच पुल पर मंगलसूत्र और पर्स लूट कर भाग रहे लुटेरे को दंपती ने दबोच लिया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने तीन अन्य साथियों का नाम बताया। उसमें एक बदमाश को पुलिस ने बुधवार को बड़गो के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

कोतवाली क्षेत्र के घटरम्हा गांव निवासी 22 वर्षीय अनुराधा पत्नी राम अशीष ने बताया कि वह अपने ढाई वर्ष के बेटे शिवम के साथ मायके महुली क्षेत्र के मझगांवा गई थी। मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब पति राम आशीष के साथ बाइक से अपने गांव घटरम्हा लौट रही थी। परसपुर और दुल्हीपार के पास पुल पर पति धीमी गति से बाइक चला रहे थे। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों ने ओवर टेक किया। एक बाइक पर सवार युवकों ने उसके गले से मंगलसूत्र और पर्स छीन लिया और भागने लगे। कुछ दूर आगे बाइक सवार एक बदमाश हड़बड़ा कर गिर गया। दंपती ने दिलेरी दिखाकर उसमें से एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पीड़ित दंपती की सूचना पर पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लिया। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि लूट कर भाग रहे बदमाश अखिलेश सिंह निवासी बड़गो कोतवाली को पीड़ित दंपती ने पकड़ लिया था। बदमाश के पास से पर्स से 850 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में बदमाश ने अपने तीन अन्य साथियों का नाम बताया है। बुधवार को बड़गो के पास से लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ बड़गो गांव निवासी आरोपी पिंकू यादव को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल ने बताया कि लूट की घटना में शामिल दो बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed