फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Councilors held a meeting regarding development plans in Hansar

Sant Kabir Nagar News: हैंसर में विकास योजनाओं को लेकर सभासदों ने की बैठक

Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Councilors held a meeting regarding development plans in Hansar
नगर पंचायत हैंसर में सभासदों के साथ बैठक करते विधायक-स्रोत नगर पंचायत
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर धनघटा कार्यालय पर मंगलवार को सभासदों की बैठक अध्यक्ष रिंकू मणि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधायक गणेश चन्द चौहान भी मौजूद रहे। बैठक में सड़क निर्माण व मरम्मत, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नालियों की सफाई और स्वच्छता जैसे विकास कार्यों पर जोर दिया गया। नगर पंचायत के विकास हेतु अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में आदर्श नगर पंचायत बनाने पर जोर दिया गया। विधायक गणेश चन्द चौहान ने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों में विकास की अनेक योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन कर रही है। नगर पंचायत की योजनाओं को प्रत्येक जरूरत मन्दों तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में विकास परियोजनाओं का बोर्ड लगाया जाए। जिसमे प्रतिनिधि के नाम के साथ विकास योजनाओं का विवरण अंकित किया जाए। उ
विज्ञापन

न्होंने आगामी द्वाबा महोत्सव के बारे में भी जानकारी मांगी। चर्चा के दौरान सभासद शिवकुमार सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 9 अहरा में पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाए। सभासद मौजीलाल ने नगर पंचायत की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग किया। बैठक में नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए मकान, दुकान पर टैक्स को लेकर जहां चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अवधेश कसौधन, अनिल यादव, प्रेम नारायण चौधरी, कृष्ण मुरारी, मसलाहुउद्दीन, जयप्रकाश तिवारी, राजन पांडेय, हारून, पन्नेलाल, सीमा, सरोज देवी, रमेश, सोमनाथ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed