फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Correct the arrangements before Lok Sabha elections: IG

लोकसभा चुनाव से पहले व्यवस्था दुरूस्त करें ः आईजी

Sat, 09 Mar 2019 11:36 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Correct the arrangements before Lok Sabha elections: IG
लोकसभा चुनाव से पहले व्यवस्था दुरूस्त करें ः आईजी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। बस्ती परिक्षेत्र के आईजी आशुतोष कुमार ने शनिवार को जिले में बने मतदान केंद्र और कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

आईजी सबसे पहले कोतवाली खलीलाबाद पहुंचे। वहां पर अभिलेखों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बावत जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अर्द्घसैनिक बलों का ठहराव होना है। ऐसे में उनके ठहराव स्थल को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया जाए। चुनाव से पूर्व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंध कर लिया जाए। शस्त्र जमा करा लिए जाए। उन्होंने कहा कि इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी, सेंट थामस विद्यालय मड़या, ब्लूमिंग बड्स विद्यालय औद्यौगिक क्षेत्र व हीरालाल पीजी कॉलेज खलीलाबाद पर बने मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की कमियों को लोकसभा चुुुनाव से पहले दुरूस्त करने के निर्देश दिए।इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, कोतवाल प्रदीप सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed