फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   corona vaccination latest news

1,112 लाभार्थियों का आज लगाया जाएगा टीका

Wed, 03 Feb 2021 09:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination latest news
1,112 लाभार्थियों का आज लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन

- चार व पांच फरवरी को चलेगा कोरोना टीकाकरण
- दो दिन पोलियो अभियान स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना टीकाकरण अभियान दो दिनों तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को जनपद की छह स्वास्थ्य केंद्रों पर 1,112 लाभार्थियों के टीका लगाया जाएगा। पांच फरवरी को टीकाकरण के चार सत्र चलाए जाएंगे और 502 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार फरवरी को पीएचसी बघौली पर दो सत्र में 250, सीएचसी नाथनगर में दो सत्र में 250, सीएचसी सांथा में दो सत्र में 217, जिला अस्पताल में एक सत्र में 125, सीएचसी पौली में एक सत्र में 20 व बेलहर कला में दो सत्र में 250 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पांच फरवरी को जनपद की चार स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए सभी संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों के साथ ही बीपीएम को यह आदेश दिया गया है कि वे टीकाकरण सत्रों का सुचारु रुप से आयोजन करवाएं तथा इसमें डाटा इंट्री आपरेटरों की भी सहायता लें। जिन चिकित्सा इकाइयों में टीकाकरण होना है वहां पर टीके की व्यवस्था जिला वैक्सीन मैनेजर व कोल्ड चेन प्रंबधक ईविन यूएनडीपी सुशील कुमार मौर्या के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 3,920 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगे टीके
एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 3,920 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें पहले दिन 16 जनवरी को तीन सत्रों के दौरान 198 का टीकाकरण हुआ था। जबकि 22 जनवरी को 11 सत्रों में कुल 782 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं 28 जनवरी को 1614 तथा 29 जनवरी को 1326 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed