फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Corona guide line is not being followed, people roaming fearlessly

नहीं हो रहा कोरोना गाइड लाइन का पालन, बेखौफ घूम रहे लोग

Fri, 07 Jan 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona guide line is not being followed, people roaming fearlessly
नहीं हो रहा कोरोना गाइड लाइन का पालन, बेखौफ घूम रहे लोग
विज्ञापन

- सामाजिक दूरी का भी नहीं हो रहा पालन, अब रात्रि कर्फ्यू 10 बजे से सुबह छह बजे तक
- मार्ट, अस्पताल में बिना मास्क के दिख रहे लोग, चार जनवरी को एक संक्रमित भी मिल चुका है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रान की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। इसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। इधर भी आदेश जारी कर छह जनवरी से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इसके बावजूद दिन में लोग बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही अस्पताल में भी मरीज बिना मास्क के पहुंच रहे हैं।
पिछले दो साल से कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पहली बार जब कोरोना आया तो काफी संख्या में लोग पीड़ित हो गए। दूसरी लहर में कई लोगों ने अपनों को खो दिया। जिसका गम अभी भी लोगों को है। इधर देश में कोरोना के लगातार मरीज मिल रहे हैं, जिस पर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे को कोरोना कर्फ्य लगा दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अब छह जनवरी से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू में बढोतरी कर दी है। बाजारों का हाल यह है कि लोग बिना मास्क के बेखौफ घूम रहे हैं। उन्हें जरा भी कोरोना का भय नहीं है। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। मार्ट, कपड़े की दुकान, किराने की दुकान व सब्जी मंडी में भीड़ जुट रही है और लोग भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। कही भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमा लगातार लोगों से कोविड के नियमों के पालन की अपील कर रहा है, उसके बावजूद लोग नहीं चेत रहे हैं। जिला अस्पताल में बिना मास्क के लोग इलाज कराने पहुंच जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि बिना मास्क के किसी भी मरीज को न देखने की हिदायत दी गई है। मरीज व उनके तिमारदार मास्क लगाकर ही अस्पताल में आएं। इधर सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में एक कोविड का मरीज मिल चुका है, जिसको लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोग बिना मास्क के न निकलें और सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें, इसमे जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में एक एक्टिव केस, अब तक 8161 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
जिले में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कुल 8160 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही 97 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। चार जनवरी को जिले में फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिले में अब एक एक्टिव केस है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे की परेशानी बढ़ गई है। जिले में अब तक 4,08,185 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण दिखते तो तुंरत कराएं जांच
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि लोग बिना मास्क के लिए बाजारों में न जाएं। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी करें। जरा सा भी बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की राय लें। इसके साथ ही कोरोना को लेकर भ्रम न पालें। हिम्मत से काम लें और लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करें।

कोविड नियमों का सख्ती से कराएंगे पालन
शासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने- अपने क्षेत्रों में कोविड नियमों का पालन कराएं। वाहन चेकिंग के साथ-साथ लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील करें।
दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed