फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Corona again knocked in the district, got a positive

जिले में फिर कोरोना ने दी दस्तक, एक पॉजिटिव मिला

Tue, 04 Jan 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona again knocked in the district, got a positive
जिले में फिर कोरोना ने दी दस्तक, एक पॉजिटिव मिला
विज्ञापन

- लखनऊ गया था पैर का इलाज कराने, वहीं पर हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य महकमा बुधवार को युवक के गांव में जाएगा और परिजनों का सैंपल लेगा।

करीब तीन माह बाद जिले में फिर से कोरोना की दस्तक से लोगों की चिंता बढ़ गई है। कोरोना का अंतिम मरीज अक्तूबर माह में मिला था। उसके बाद मरीज न मिलने पर जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया था। इधर बुधवार को लखनऊ से सीएमओ कार्यालय को सूचना मिली कि संतकबीरनगर जिले का एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 35 वर्षीय युवक का एक सप्ताह पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। उसका पैर फैक्चर हुआ था। वह अपने पैर को दिखाने के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में गया था, जहां पर उसकी पहले कोरोना जांच हुई तो वह पॉजिटिव निकला। युवक का इलाज लखनऊ में ही चल रहा है। उन्होंने बताया कि युवक के संपर्क में आने वाले परिजनों और अन्य लोगों की भी कोरोना जांच की जाएगी। एक टीम युवक के गांव भेजी जाएगी और सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed