{"_id":"6a62578eaba22dec28051efc","slug":"cook-appeals-to-the-dm-for-justice-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-154318-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रसोइया ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रसोइया ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा निवासी मंजू देवी ने गायत्री के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा से रसोइया पद से हटाए जाने की शिकायत की है। ज्ञापन पर मंजू देवी के साथ गायत्री के भी हस्ताक्षर हैं।
ज्ञापन में मंजू देवी ने कहा कि वह वर्ष 2012 से विद्यालय में रसोइया थीं। आरोप है कि विद्यालय प्रशासन ने बिना किसी पूर्व लिखित सूचना और स्पष्ट कारण के उन्हें हटा दिया तथा उनकी जगह नई रसोइया का चयन कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह पूर्व में खंड शिक्षा अधिकारी सांथा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी शिकायत दे चुकी हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मंजू देवी ने बताया कि वह विधवा हैं और परिवार का भरण-पोषण इसी आय से होता था। पद से हटाए जाने के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें पुनः पद पर बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह 15 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगी।