फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Contractor's brother beaten by goons

बदमाशों ने ठेकेदार के भाई को पीटा

Sat, 06 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 06 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
नोक्ता गांव निवासी पीड़ित उमेश यादव पुत्र कपिलदेव यादव का आरोप था कि शुक्रवार की रात्रि 11.30 बजे वह घर के अंदर से लघुशंका करने के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन

 टहलते हुए घर से थोड़ी दूर दक्षिण सड़क के किनारे गए। उसी दौरान एक युवक पीछे से उनका मुंह दबोच लिया। उससे वह खीचातान कर ही रहे थे कि पीछे से तीन अन्य लोग पहुंचकर उन्हें दबोच लिए।
 उसी दौरान वह आवाज देकर अपने परिवार के लोगों को जगाने का प्रयास किए तो उन्हें घसीटते हुए पास  के सरसों के खेत में ले गए। जहां तीन और बदमाश खड़े थे। उन्होंने बताया कि उस दौरान उनसे बदमाशों की हाथापाई भी हुई। बदमाशों ने उन पर किसी हथियार से वार भी किया।
विज्ञापन

 जिससे उनके बाए पैर और हाथ में चोटे आई। उसी बीच एक बदमाश स्प्रे का प्रयोग कर उन्हें बेहोश कर दिया। शोर सुनकर उमेश की मां और भतीजा मनोज यादव जग गए और शोर मचाए तो घर के अन्य  सदस्य दौड़े तो बदमाश उन्हें छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

  पीडब्लूडी के ठेकेदार भाई मंगलेश यादव अन्य परिवार के सदस्य के साथ ढूढ़ते हुए सरसों के खेत में गए, जहां उन्हें बेेहोशी की हाल में पाए। परिजन उन्हें सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां उपचार हुआ तो उन्हें होश आया।
  इस दौरान परिजन 100 नंबर पर फोन करने का कई बार प्रयास किए, लेकिन फोन नहीं लगा। गांव के ही रामनारायण यादव ने एसओ को फोन कर घटना की जानकारी दी,लेकिन रात में पुलिस नहीं पहुंची।
  शनिवार की सुबह मुखलिसपुर चौकी पर तैनात सिपाही मिथलेश मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में बसपा नेता नीलमणि ने एसओ को पुन: फोन से घटना की जानकारी दी। उसके बाद एसओ संतोष तिवारी घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित से पूछ ताछ कर जानकारी लिए। पीड़ित परिजन असमंजस की स्थिति में थे आखिर बदमाशों ने किस वजह से उमेश पर हमला किया।

 बाद में क्षेत्र के आस-पास के गांवों के तमाम लोग पीड़ित के घर जुट गए। एसओ ने सूचना पर न पहुंचने के आरोप को निराधार बताया। आगे बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed