{"_id":"5c48a930bdec2258bd0c7be9","slug":"contract-health-workers-filled-with-hunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने भरी हुंकार
Wed, 23 Jan 2019 11:19 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने भरी हुंकार
- फोटो : अमर उजााला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों अपनी मांगों के लिए बुधवार को तीसरे दिन सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। कर्मियों ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। वादा करने के बाद भी मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली कर रही है।
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अश्वनी यादव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है कि समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए, लेकिन सरकार खामोश बैठी है। आउट सोर्सिंग के जरिए भर्ती की जा रही है। इस पर रोक लगाई जाए और कार्यरत लोगों को समायोजित किया जाए। महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि संविदाकर्मियों का स्थाई समायोजन नया पद सृजित करते हुए किया जाए। बीसीपीएम खलीलाबाद महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में आशा को राज्य कर्मचारी बनाते हुए कम से कम दस हजार रुपये मानदेय दिया जाए। इस दौरान डॉ. सलीम, सुनील कुमार, डॉ. मुबारक अली, दिव्या श्रीवास्तव, रंजना, नंदिनी, स्नेहलता, सोनम, दीनदयाल वर्मा मौजूद रहे।