फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   construction work

Sant Kabir Nagar News: पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदकर छोड़ दी गई सड़क

Thu, 06 Jul 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
construction work
धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़क।संवाद
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई। सड़क की खोदाई करने के बाद उसकी मरम्मत करना विभाग भूल गया। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुघरा कला गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया। उसके बाद गांव में पाइप लाइन बिछाई गई। पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान दुघरा कला, मलौली मार्ग की पटरियों की खोदाई की गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान, रामहित, भगत, सुभाष चंद्र, रामभरोस आदि का कहना है कि सड़क की पटरी को खोदने के बाद उसका मरम्मत करना जिम्मेदार भूल गए।
विज्ञापन

पटरी क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश के महीने में समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी तरह गांव के भी रास्तों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिसके कारण राह चलना मुश्किल हो गया है। गांव वालों का कहना है कि खोदी गई सड़क की मरम्मत किए जाने के लिए कई बार संबंधित जेई और ठेकेदार से कहा गया, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए रास्ता खोदा गया है तो उसकी मरम्मत होनी चाहिए। रास्ते की मरम्मत अभी क्यों नहीं की गई, पता करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed