{"_id":"63f262b4b1ce35f39b0b9737","slug":"constable-died-of-heart-attack-in-bahraich-khalilabad-news-c-7-1-59514-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: भोगीपुर के रहने वाले सिपाही की बहराइच में हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: भोगीपुर के रहने वाले सिपाही की बहराइच में हार्ट अटैक से मौत
Sun, 19 Feb 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि मेले में ड्यूटी करते वक्त चक्कर खा कर गिर गए थे मस्तराम शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भोगीपुर के रहने वाले सिपाही की बहराइच जिला में महाशिवरात्रि मेले में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना जब घर वालों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। सिपाही के पिता अन्य ग्रामीणों के साथ शव को लाने बहराइच रवाना हो गए। महुली क्षेत्र के भोगीपुर निवासी गंगाराम शर्मा महुली तिराहे पर फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। उनके तीसरे नंबर के बेटे मस्तराम शर्मा की वर्ष 2018 सिपाही के पद पर बहराइच जिले के मोतीपुर थाने में तैनाती हुई थी।
बहन प्रेम शीला के अनुसार भाई मस्तराम शर्मा मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा में श्रीराम जानकी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर गए। बेहोशी की हालत में साथी कर्मी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने मस्तराम की मौत की पुष्टि की।
परिजनों के अनुसार उन्हें विभाग की ओर से मस्तराम की मौत हार्ट अटैक से होने की जानकारी दी गई है। घर पर मां महरावती देवी और बहन प्रेमलता और प्रेमशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता गंगाराम शर्मा, बड़े भाई मायाराम शर्मा, जगराम शर्मा और छोटा भाई बाबूराम शर्मा मौत की सूचना मिलते ही बहराइच रवाना हो गए। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं।