फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   conspicuous rough edges of station in DRM tour

डीआरएम के निरीक्षण में खुली स्टेशन की खामियां

Tue, 27 Oct 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Tue, 27 Oct 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम आलोक कुमार सिंह ने मंगलवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर मिली खामियाें से खफा डीआरएम ने उसे शीघ्र दूर करने की हिदायत दी। उन्होंने स्टेशन की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े 5 बजे स्पेशल सैलून से पहुंचे डीआरएम ने पूरे स्टेशन का बारीकि से निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसएनएल का लैंड लाइन फोन खराब मिला।
वेटिंग हाल की लाइट भी ठीक नहीं थी। इन्क्वायरी सिस्टम में खामियां पाई गई। महिला वेटिंग रूम और एसी तृतीय रूम का निर्माण एक में करने पर आपत्ति जताई।
कहा कि इसमें शीघ्र सुधार किया जाए। निरीक्षण के दौरान विकलांग यात्रियों को स्टेशन पर होने वाली दिक्कतों के बारे में भी यात्रियों ने बतया।
यात्री शिवाकांत चतुर्वेदी ने शिकायत पुस्तिका न मिलने की शिकायत की। डीआरएम ने इस पर ध्यान देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कंट्रोलिंग सिस्टम के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि समपार फाटकों के नियंत्रण के लिए 178 और 179 समपार फाटक पर काम हो रहा है, जिसके कारण कुछ दिक्कतें है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इंटरलाकिंग की समस्या है। आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इस पर डीआरएम ने निर्देश दिया कि इसकी डिमांड भेजी जाए।
प्रतीक्षालय में सफाई व्यवस्था ठीक मिलने पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह, सीनियर डीओएम एसके सिंह, स्टेशन अधीक्षक विनय श्रीवास्तव, चुरबे के स्टेशन मास्टर परमात्मा, दीपू श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed