फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congressmen remained under police guard the whole night, sat on strike

Sant Kabir Nagar News: पूरी रात पुलिस के पहरे में रहे कांग्रेसी, धरने पर बैठे

Wed, 18 Dec 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 18 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congressmen remained under police guard the whole night, sat on strike
चकदही आवास पर धरना देते कांग्रेस के कार्यकर्ता।
संतकबीरनगर। कांग्रेस का विधान सभा घेराव को लेकर पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया था। पूरी रात कांग्रेसी पुलिस के पहरे में रहे। बुधवार सुबह भी पुलिस ने उन्हें घर से निकलने नहीं दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के चकदही स्थित आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस वहां से हटी। उसके बाद कांग्रेसी मुक्त हुए। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 18 दिसंबर को लखनऊ विधान सभा का घेराव करने पहुंचना था।
विज्ञापन

कार्यकर्ता मंगलवार को रवाना हो रहे थे कि पुलिस ने पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर दिया। पूरी रात पदाधिकारियों के घर पर पुलिस मौजूद रही। सुबह चकहदी स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के आवास से कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हो रहे थे कि पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने नहीं दे रही है। इससे यह पता चलता है कि सरकार कांग्रेस से डर रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी रात घर के बाहर पहरा देती रही और किसी को भी लखनऊ जाने नहीं दिया। उसके बाद भी विधान सभा घेराव का कार्यक्रम सफल रहा है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी शांति देवी, मोइन अंसारी, अजय सिंह, बिट्टू सिंह, रवि सिंह, गुड्डू उपाध्याय, जय प्रकाश पांडेय उर्फ आचार्य, दुर्गेश पाठक, पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं, पौली ब्लाॅक अध्यक्ष अयाजुल हक तथा जिला सचिव फैजान खान, रवि उदय पाल एवं अखंड बहादुर पाल, अखिलेश पांडेय, ब्लाॅक अध्यक्ष राजन लाला, निसार अहमद आदि पुलिस ने नजरबंद किया था। दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed