फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congressmen protest against gang rape of BHU student

Sant Kabir Nagar News: बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against gang rape of BHU student
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की अगुवाई में बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने बीएचयू की छात्रा से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है। यहां तक कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। बीएचयू की घटना साबित करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया तो योगी सरकार ने उन पर केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों को मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी की कोई प्रतिक्रिया इस घटना पर नहीं आई। वैसे भी देश के प्रधानमंत्री भाजपा के प्रचार मंत्री बन के रह गए हैं। देश में किसी भी घटना पर मौन साध लेना यह साबित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कांग्रेसी मांग करते हैं कि बीएचयू की छात्रा को न्याय दिलाया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर दर्ज केस वापस लेकर गोरखपुर के विनोद उपाध्याय एनकाउंटर की न्यायायिक जांच कराई जाए। इस सरकार में बार-बार एक जाति विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर विजय कुमार शुक्ल, शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, राजीव गोंड, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय, मोइन अंसारी, संजय चौरसिया, मदन दास, बिट्टू सिंह, गुड्डू उपाध्याय, ऋषिकेश पांडेय, विजय गुप्ता, अमित सिंह लल्ला, अहमद जमाल, जमुना प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed