फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress workers drove membership campain

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

Mon, 13 Dec 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
congress workers drove membership campain
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अमरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में सेमरियावां ब्लॉक के सेहुड़ा गांव में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष कटाई ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस की नीतियों से लोग प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता की सभी प्रकार की मूलभूत आवश्यकताओं पर बल दिया जाएगा। जनता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के घोषणापत्र का भी जिक्र किया। कांग्रेस नेता डॉ अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। अन्य पार्टियां जाति की राजनीति करती हैं। इस दौरान इसहाक चौधरी, सलमान अहमद, नजीर अहमद, चमन सिंह, गुड्डू उपाध्याय, योगेश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed