फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress workers celebrated rahul birthday

धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिवस

Sat, 19 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
congress workers celebrated rahul birthday
राहुल गांधी के जन्म दिन के अवसर पर जिलाअस्पताल परिसर में स्थित कोविड अस्पताल में मरीजों के लिए नो - फोटो : KHALILABAD
धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिवस
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर हुई गोष्ठी, मरीजों में वितरित किया गया फल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उसके बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड के मरीजों में फल वितरित करने लिए नोडल अधिकारी को फल सौंपा गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि आज का दिन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए बड़े ही सौभाग्य का दिन है, क्योंकि हम लोग पार्टी के ऐसे नेतृत्व के साथ काम कर रहे हैं जो हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान तथा देश की गरीब जनता की लड़ाई दो गुना उत्साह से लड़ने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया जैसा इतना मजबूत नेतृत्व है और कांग्रेस पार्टी का यह इतिहास रहा है कि जब-जब भी पार्टी का बुरा दिन आया तब-तब पार्टी ने दो गुना उत्साह से वापसी की है। आज हम राहुल और सोनिया गांधी के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लेते हैं। प्रदेश सचिव संतोष कटाई ने कहा कि आज हम लोगों को राहुल और सोनिया में विश्वास रखते हुए संकल्प लेकर पूरी क्षमता से काम करने की जरूरत है। इसके बाद सभी कांग्रेसी संयुक्त जिला अस्पताल के कोविड वार्ड के बाहर पहुंचे और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी पांडेय को फल सौंपा और मरीजों में वितरण कराने की अपील की। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों में फल वितरित किया। इस दौरान अजय सिंह, भुवनेश्वर भारती, अमित कन्नौजिया, महेंद्र कन्नौजिया, शांती देवी, चंद प्रकाश पांडेय, मीनू सिंह, चमन सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, पुनीत तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रशांत सिंह, अमित सिंह, श्रवण श्रीवास्तव, मोहम्मद नजीर, दिलशाद अफसर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed