फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress will run Satyagraha padyatra across the country from August 9

नौ अगस्त से कांग्रेस पूरे देश में चलाएगी सत्याग्रह पदयात्रा

Thu, 04 Aug 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congress will run Satyagraha padyatra across the country from August 9
कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
नौ अगस्त से कांग्रेस पूरे देश में चलाएगी सत्याग्रह पदयात्रा
विज्ञापन

महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को बनाएगी मुद्दा
पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण
संतकबीरनगर। कांग्रेस की सत्याग्रह पद यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रवीणचंद पांडेय के नेतृत्व में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि नौ अगस्त से कांग्रेस पूरे देश में सत्याग्रह पदयात्रा निकालेगी। जिसमें हर विधानसभा में कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर 15 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर वार्ड, हर नगर पंचायत तथा नगर पालिकाओं में अपना प्रत्याशी उतारने की भी घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। हम संघर्षों के दम पर एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

उसके बावजूद भी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ संघर्ष के लिए कदम कदम पर तैयार हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र ने कहा कि हम संघर्षों के आदी हैं। बैठक में प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा, प्रदेश सचिव संतोष कटाई, दिलशाद अफसर, मोहम्मद नजीर, शांति देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष नाजिम खान, रवि उदय पाल, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, चंद्रमणि त्रिपाठी, अहमद जमाल, सतीश साहनी, निसार अहमद, नीलम चतुर्वेदी, पप्पू चतुर्वेदी और चंद्र प्रकाश पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed