फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress to organize 'Save the Vote, Save the Nation' public meetings (chaupals)

Sant Kabir Nagar News: वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल आयोजित करेगी कांग्रेस

Wed, 28 Oct 2026 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress to organize 'Save the Vote, Save the Nation' public meetings (chaupals)
पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस के राजस्थान के विधायक व  पर्यर्वेक्षक-संवाद
संतकबीरनगर। कांग्रेस पूरे देश में 25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल आयोजित करेगी। इसके माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को घेरा जाएगा। चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना होगा।
विज्ञापन

उक्त बातें कांग्रेस के पर्यवेक्षक व राजस्थान के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रफीख खान ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मैदान में है। वह पीछे हटने वाली नहीं है। दिल्ली में एक नवंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ रैली है। इसमें 10 लाख लोग आएंगे।
विज्ञापन

इस रैली के माध्यम से सरकार को घेरा जाएगा। हर प्रदेश में एसआईआर के नाम पर वोट चोरी की गई है। जो लोग पात्र थे उनका नाम काट दिया गया है। इसको लेकर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंदोलन छेड़ दिया है। पूरे देश में जनता का समर्थन मिल रहा है। वोट चोरी का मामला गंभीर हो गया है। ऐसे में चुनाव आयुक्त को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह से देश में कभी नहीं हुआ। चुनाव आयुक्त सरकार के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। जबकि वह स्वतंत्र संस्था है। कांग्रेस के इस आंदोलन से भाजपा घबराई हुई है। एक नवंबर की रैली में कांग्रेस के सभी सहयोगी दल शामिल हो रहे हैं।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, शांति देवी, अजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed