फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress sandesh yatra conduct

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर निकली संदेश यात्रा

Mon, 28 Dec 2020 09:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
congress sandesh yatra conduct
कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर पद यात्रा निकालते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर निकली संदेश यात्रा
विज्ञापन

- कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने शहर में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली। इसके साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
पार्टी कार्यालय से निकली कांग्रेस संदेश यात्रा मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गई। उसके बाद वापस पार्टी कार्यालय पर पहुंची। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि आज हम लोग पार्टी की स्थापना दिवस मना रहे हैं जिसका इतिहास ही त्याग, तपस्या और बलिदान का रहा है। 136 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराने से लेकर देश को विकास के मुख्य धारा में लाने का काम किया। आज भी कांग्रेस की जड़े घर-घर में मौजूद है। जहां हम लोगों को खाद-पानी डालने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर, शांति देवी, महेंद्र कनौजिया, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, विजय कुमार शुक्ल, फूलदेव यादव, भुनेश्वर भारती, सुग्रीव पासवान, मीनू सिंह, राजीव गोंड, शमशाद अहमद फैजी, नमन सिंह, प्रशांत सिंह, शेषनाथ मौर्य, दुर्गेश पाठक, सोनू चौरसिया, चंद्र प्रकाश पांडेय, मो. इशहाक, मो. महमूद अहमद, मो. याकूब, हफिजुल्लह खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद नजीर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस पार्टी ने अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मद अकरम ने किया। इस दौरान मु. परवेज अख्तर, अब्दुल खालिद, अभिषेक पांडेय, मु. अमीन, अतीक अहमद, फिरोज अहमद, मु. असलम, शाह आलम, महमूद आलम, परवेज अहमद, मौलाना जुनेद अहमद, तौव्वाब हुसेन, मु. रजीम, मु. कलीम, नजीर अहमद, मु. उस्मान, मसूद अहमद, लालचंद, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed