फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress prtigya pad yatra

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रतिज्ञा पद यात्रा

Fri, 19 Nov 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
congress prtigya pad yatra
मंझगावा गांव में प्रतिज्ञा पद यात्रा निकालते काग्रेंस के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रतिज्ञा पद यात्रा
विज्ञापन

इंदिरा गांधी की जयंती पर मंझगावा समेत कई गांवों में पहुंची यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मंझगावा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता डॉक्टर अमरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा के दौरान मंझगावा, उपरौध, कर्री, धरमैनी, तरैनी, गोरयाभार व इमिलडीहा आदि गांव में पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति की है। देश के निर्माण व उद्योगों के विकास में कांग्रेस सरकारों ने ही काम किया। पिछले सात वर्षों से देश का विकास भाजपा के कार्यकाल में ठप पड़ा है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। डॉक्टर अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि समाज को जाति-धर्म व रंग भेद में बांटने वाली भाजपा, सपा व बसपा से जनता का मन ऊब गया है। इन पार्टियों ने समाज में जहर घोलने का काम किया। इनकी बांटो और राज करो की नीति से घर-घर में परेशानी का माहौल है। इस दौरान धनुषधारी पांडेय, रवींद्र नाथ पांडेय, योगेश्वर पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, रामाज्ञा यादव, चमन सिंह, गुड्डू उपाध्याय, रिंकू पांडेय, अमिताभ पाल, परमेश्वर प्रसाद, सीताराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed