फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress protest for urea problem

खाद की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
congress protest for urea problem
यूरिया की किल्लत को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
खाद की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत पहले से ही दयनीय है। अच्छी बारिश से धान की फसल खेत में खड़ी है, लेकिन प्रदेश में यूरिया की किल्लत की वजह से किसान दर-दर भटक रहे हैं। कालाबाजारी की वजह से किसान यूरिया खाद को महंगे दाम में खरीदने को मजबूर हैं। कर्ज से परेशान किसानों की आत्महत्या की खबरें प्रदेश में लगातार आ रही हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को मुख्य मुद्दों से भटका कर जाति धर्म व संप्रदाय की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए प्रदेश के हर जिले में यूरिया की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए। जिससे किसान समस्या से निजात पा सके। इस दौरान महेंद्र कनौजिया, शांति देवी, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, संजय चौरसिया, श्रीराम कसेरा, राजीव गोंड, जमशेद अख्तर, भुनेश्वर भारती, प्रशांत सिंह, चमन सिंह, शेषनाथ मौर्य, सतीश यादव, अजय, गोविंद शर्मा, विजय कुमार शुक्ल, संजय लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed