{"_id":"62015fa84f42f35179359a96","slug":"congress-fake-list-viral-khalilabad-news-gkp4262074105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर कांग्रेस की सूची वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर कांग्रेस की सूची वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कांग्रेस की सूची वायरल
- जिलाध्यक्ष ने सूची को बताया फर्जी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस की तरफ से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घोषित प्रत्याशियों के बदले जाने की सूची सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसे लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही। बाद में जिलाध्यक्ष ने इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि सूची फर्जी है।
कांग्रेस के नए प्रत्याशी घोषित होने की सूचना सोशल मीडिया पर सोमवार की सुबह वायरल हुई। जिसमें खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल विधानसभा से घोषित प्रत्याशियों की जगह दूसरे प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की बात कही गई। उसके बाद प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी छा गई है, जबकि पूर्व में घोषित प्रत्याशियों के समर्थकों में मायूसी रही। कुछ देर बाद इसका खंडन शुरू हो गया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि कुछ शरारतीतत्वों ने फर्जी सूची सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। पूर्व में घोषित प्रत्याशियों का टिकट नहीं बदला गया है। खलीलाबाद से अमरेंद्र पांडेय, मेंहदावल से रफीका खातून और धनघटा से शांती देवी ही पार्टी से घोषित प्रत्याशी हैं।