फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress canidate list announced

कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया

Thu, 03 Feb 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
congress canidate list announced
खलीलाबाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरेंद्र भूषण पांडेय। - फोटो : KHALILABAD
कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया
विज्ञापन

- खलीलाबाद से अमरेेंद्र, धनघटा से शांति देवी और मेंहदावल से रफीका पर लगाया दांव
- तीन दिन पूर्व खलीलाबाद सीट पर घोषित प्रत्याशी का टिकट काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार देर रात कांग्रेस ने जनपद के तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया। मेंहदावल और धनघटा में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैैैदान में उतारा है, तो खलीलाबाद में युवा नेता पर दांव लगाया है।

खलीलाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता डॉक्टर अमरेंद्र भूषण पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। शहर के उसका कला मटिहना के रहने वाले डॉ. अमरेंद्र भूषण के पास कई शैक्षणिक संस्थान हैं। वे पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से जुड़े हैं। तीन दिन पूर्व कांग्रेस ने पूर्व विधायक अफसर यू अहमद की पत्नी सबीहा खातून को खलीलाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया था। बुधवार की देर रात दूसरी सूची जारी हुई। जिसमें सबीहा खातून के स्थान पर डॉक्टर अमरेंद्र भूषण पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया। मेंहदावल विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव परवेज खान की पत्नी रफीका खातून को प्रत्याशी बनाया गया है। वह धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव की निवासी हैं। कांग्रेस ने धनघटा विधानसभा सुरक्षित सीट से कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शांति देवी को प्रत्याशी बनाया है। शांति देवी वर्तमान में कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष हैं। वह पीसीसी सदस्य भी हैं। अभी कटबंध गांव की प्रधान हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने बताया कि तीनों विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। कार्यकर्ता पूरे मन से प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं।

मेंहदावल विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रफीका खातून ।

मेंहदावल विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रफीका खातून ।- फोटो : KHALILABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed