{"_id":"6064a8dc8ebc3e8c942f189e","slug":"congress-ajay-lallu-related-news-khalilabad-news-gkp390336855","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 लोगों का पट्टा बहाल करें : अजय कुमार लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 लोगों का पट्टा बहाल करें : अजय कुमार लल्लू
विज्ञापन
हरिहरपुर में मृतक रेलवे गेट मैन रघुवीर गुप्ता के परिजनो से मिलते कांग्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष अज?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72 लोगों का पट्टा बहाल करें : अजय कुमार लल्लू
- हरिहरपुर के मृत रेलवे गेटमैन के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर/संतकबीरनगर। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक आवाज उठाएगी। कांग्रेस की सरकार ने 1976 में 72 लोगों को पट्टा दिया था। सालों से लोग रह रहे थे जमीन जोत रहे थे। आखिर यह पट्टा कैसे खारिज हो गया।
यह बातें बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कही। वह हरिहरपुर में मृतक रेलवे गेटमैन रघुवीर गुप्ता के परिजनों को ढांढस बंधाने मृतक की बरसी पर उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने 72 लोगों का पट्टा बहाल करने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ उनकी पार्टी सदैव खड़ी रहेगी। उन्होंने पार्टी की ओर पीड़ित का मुकदमा लड़ने के लिए अधिवक्ता की व्यवस्था भी करने की बात कही। जिसका सारा खर्च पार्टी वहन करेगी।
बता दें कि 14 मार्च को उन्नाव में रेलवे गेटमैन पद पर तैनात हरिहरपुर निवासी रघुवीर गुप्ता ने आत्महत्या कर लिया था। सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार हरिहरपुर के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन को ठहराया था। रघुवीर गुप्ता अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
बेटे की मौत से आहत माता-पिता को कांग्रेस अध्यक्ष ने सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि थानों, तहसील व जिला मुख्यालयों पर माफियाओं का कब्जा है। भाजपा सरकार माफिया राज में तब्दील है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाटी मांग करती है कि पीड़ित परिवार को 20 लाख की आर्थिक मदद, सभी 72 लोगों का पट्टा बहाली हो तथा दोषी अधिकारियों व भू-माफियाओं पर मुकदमा दर्ज किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज खान, भूवनेश्वर भारती, अजय सिंह, शांति देवी, रमेश पांडेय, दीपू समेत अन्य मौजूद रहे।