फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   conflict between police and public

निर्माण कार्य रोकवाने गई पुलिस से हुई नोकझोंक

Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
conflict between police and public
निर्माण कार्य रोकवाने गई पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

धनघटा। एसडीएम के निर्देश पर महुली पुलिस शनिवार को नगर पंचायत हरिहरपुर के शुक्लइनिया मोहल्ले में भवन निर्माण रोकने पहुंची, तो लोगों से नोकझोंक हो गई। लोगों के तेवर देख पुलिस बैरंग लौट गई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
नगर पंचायत हरिहरपुर के शुक्लइनिया मोहल्ले में करीब एक वर्ष से खाली भूमि पर नगर पंचायत प्रशासन और वहां के कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा है। इस मामले में नगर पंचायत प्रशासन ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कुछ माह पूर्व उस भूमि पर बने कुछ मकानों को जेसीबी से ढहा दिया था। नगर पंचायत उस भूमि को अपना बताते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। उसके बाद नगर पंचायत की पहल पर राजस्व की टीम पैमाइश के लिए पहुंची थी। उस समय लोगों ने हंगामा करते हुए राजस्व टीम से हाथापाई की थी। नगर कर्मी ने सरकारी काम में बाधा समेत पैमाइश उपकरण छीनने का आरोप लगाते हुए 12 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद व डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इधर, मोहल्ले के कुछ लोग अपनी भूमि बताते हुए उक्त भूमि पर भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से तहसील प्रशासन को सूचना दी गई। शनिवार को एसडीएम धनघटा के निर्देश पर महुली पुलिस महिला आरक्षियों के साथ शुक्लइनिया मोहल्ले में पहुंची। पुलिस भवन निर्माण कार्य को रोकने का एसडीएम के आदेश का हवाला देकर काम बंद करने की बात कही। इतना सुनते ही कार्य करा रहे लोग और वहां के नागरिक भड़क गए। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। नाराज भीड़ में शामिल कुछ लोग पुलिस से उलझ गए। मौके की स्थिति को भांपते हुए पुलिस बैरंग लौट गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी हरिहरपुर मनोज कुमार पटेल ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर कार्य रोकवाने फोर्स के साथ गए थे, लेकिन लोग नहीं माने। बहस करने लगे। इसकी वजह से पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed