फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   " complete hundred percent enrollment '

‘शत प्रतिशत नामांकन पूर्ण कराएं’

Tue, 29 Mar 2016 11:54 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 29 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 " complete hundred percent enrollment  '
जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें स्कूल चलो अभियान की सफलता पर चर्चा की गई। इस दौरान सीडीओ लालजी यादव ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कराकर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाएं। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को साथ लेकर घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करे ताकि लोग अपने बच्चों को विद्यालय भेजें। समस्त एबीआरसी अपने अपने क्षेेत्रों में लगातार भ्रमण कर नामांकन को लेकर लोगों को प्रेरित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। ब्लॉक प्रमुुख खलीलाबाद मनोज राय ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन


एमडीएम, ड्रेस, कापी, किताब आदि सभी मुफ्त दी जा रही हैं। उसके बावजूद परिषदीय स्कूलों में नामांकन कम क्यों हो रहा है। उन्होंने बीएसए से नामांकन बढ़ाने में हर संभव सहायता देने की बात कही। बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक अप्रैल से प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को अपने पाल्यों को विद्यालयों पर भेजने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही कस्बों, मोहल्लों आदि में बैठक करें और लोगों को शिक्षा के महत्व एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिह्नित बच्चों का हर हाल में विद्यालयों पर ले जाकर नामांकन कराएं। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रजनीश वैद्यनाथ ने समिति की योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। बैठक में खंड वार अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई और योजना के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एडीएम केपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह, आर डी प्रसाद, एसएस पटेल, संध्या चतुर्वेदी, प्रमोद त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय चतुर्वेदी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed