{"_id":"63b9358bd78a351ba81aea2f","slug":"complaint-of-two-officers-due-to-fake-signature-of-cmo-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर से दो अधिकारियों की हुई शिकायत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर से दो अधिकारियों की हुई शिकायत, मामला दर्ज
Sat, 07 Jan 2023 02:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Jan 2023 02:34 PM IST
सार
सीएमओ ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर एसीएमओ व जिला केंद्रीय औषधि भंडार (सीएमएसडी) के प्रभारी और चीफ फार्मासिस्ट के खिलाफ शासन में शिकायत की गई है। जबकि उनके द्वारा ऐसा कोई भी पत्र नहीं लिखा गया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिरुद्ध सिंह के फर्जी हस्ताक्षर से दो अधिकारियों की शिकायत हो गई है। इन दो अधिकारियों में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. वीपी पांडेय तथा चीफ फार्मासिस्ट विरेंद्र कुमार मिश्रा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को एक शिकायती पत्र दिया गया है। इस शिकायती पत्र के बारे में जानकारी होने के बाद सीएमओ ने कोतवाली खलीलाबाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
सीएमओ ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर एसीएमओ व जिला केंद्रीय औषधि भंडार (सीएमएसडी) के प्रभारी और चीफ फार्मासिस्ट के खिलाफ शासन में शिकायत की गई है। जबकि उनके द्वारा ऐसा कोई भी पत्र नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार राय ने बताया कि सीएमओ की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है।