{"_id":"60cf87828ebc3e4cda3dc54f","slug":"complain-for-marriage-house-khalilabad-news-gkp39886454","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह घर के निर्माण में अनियमितता की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह घर के निर्माण में अनियमितता की शिकायत
विज्ञापन

डीएम ने एक सप्ताह में ईओ से मांगी है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में बने विवाह घर के निर्माण में वित्तीय अनियमितता किए जाने की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएम से की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर जांच कर आख्या उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं।
नगर पंचायत मगहर के निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अब्दुर्रहमान खां ने सात जनवरी 2021 को एडीएम को शिकायती पत्र दिया था। एडीएम ने 29 जनवरी 2021 को ईओ मगहर से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं दी गई। उसके बाद शिकायतकर्ता ने डीएम को पत्र लिखकर मामले की जांच करने की मांग की। इसमें कहा है वित्तीय वर्ष 2014-15 में नगर पंचायत मगहर कार्यालय के पश्चिम में विवाह घर का निर्माण हुआ है। मांगी गई सूचना में नगर पंचायत कार्यालय की ओर से बताया गया कि नया सवेरा योजना अंतर्गत विवाह घर के निर्माण में आगणन रिपोर्ट के अनुसार लगभग 112.40 लाख रुपये खर्च हुए हैं। मजे की बात यह है कि विवाह घर के एमबी की फाइल भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। इसके बाद आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता की डीएम से पुन: शिकायत की। जिस पर डीएम दिव्या मित्तल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 17 जून 2021 को पत्र जारी कर अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।