{"_id":"6a3440fbc980df89ba0caa8a","slug":"compensation-will-be-four-times-the-circle-rate-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152464-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्किल रेट का चार गुना मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्किल रेट का चार गुना मिलेगा मुआवजा
Fri, 19 Jun 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सिंचाई विभाग सरयू नहर खंड खलीलाबाद के अधिकारियों एवं ग्राम रेवटा, गौरा, घटरमा, बढ़या माफ़ी, मंझरिया गुलाम राय, उमरी कला, बसडीला, भगठान, खरवनिया कला एवं बलही के किसानों के साथ बैठक हुई। बैठक में मुआवजा प्राप्त करने के लिए काश्तकारों ने सहमति प्रदान की। समिति द्वारा बताया गया कि वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, अधिशासी अभियंता सरयू नहर ई. विश्वनाथ शुक्ला, तहसीलदार धनघटा रामजी, सब रजिस्ट्रार राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन