{"_id":"63f263850b4e62723c065447","slug":"community-toilet-useless-khalilabad-news-c-7-1-59641-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बेकार
Sun, 19 Feb 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र के बेलौली में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय।संवाद
पांच साल में नहीं हो सकी पानी आपूर्ति की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में बेलौली में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के लिए बेकार साबित हो रहा है। पांच साल पहले निर्मित इस सामुदायिक शौचालय में अब तक पानी आपूर्ति की व्यवस्था नहीं सकी है, जबकि शौचालय से संबंधित धनराशि का आहरण कर लिया गया है।
मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौली में वर्ष 2016-17 में करीब आठ लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन के बगल में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। निर्माण के बाद सामुदायिक शौचालय का रंग-रोगन कर दरवाजा लगवा गए, लेकिन पानी आपूर्ति की व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है।
इसका नतीजा यह है कि पांच वर्ष बीत गए, लेकिन सामुदायिक शौचालय उपयोग नहीं हो पा रहा है। शौचालय का केयरटेकर भी गायब है। ग्रामीण अखिलेश, झिनकान, सोहरत, भकालू, मन्नूलाल ,धर्मेंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया, लेकिन आज भी सामुदायिक शौचालय आधा अधूरा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पानी आपूर्ति की व्यवस्था न होने के कारण शौचालय गंदगी से पट गया है। सामुदायिक शौचालय रखरखाव के अभाव में खंडहर में तब्दील हो रहा है। एडीओ पंचायत राजेश पांडेय का कहना है कि सामुदायिक शौचालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। अधूरे काम को जल्द पूरा करा दिया जाएगा।