फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   commisnor inspection in santkabirnagar

मतदाता पुनरीक्षण की प्रगति सुस्त मिलने पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी

Fri, 04 Dec 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
commisnor inspection in santkabirnagar
नवीन मंडी में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : KHALILABAD
मतदाता पुनरीक्षण की प्रगति सुस्त मिलने पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- बोले, घर-घर जाएं बीएलओ, छूटे वोटरों का नाम सूची में बढ़वाएं
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त अनिल सागर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। जिसमें प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान की तिथि पांच और 13 दिसंबर को ठीक से पर्यवेक्षण करके प्रगति सुधारें। जिससे 15 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन हो सकें।
मंडलायुक्त अनिल सागर ने कहा कि 17 नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया है। संतकबीरनगर में 1440 बूथ बनाए गए हैं और उतनी ही संख्या में बीएलओ और 120 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। बीएलओ को निर्देश है कि वे घर-घर जाकर नए मतदाताओं का फार्म भरवाएं। नाम हटाने के लिए फार्म सात और संशोधन के लिए फार्म आठ भरवाएं। उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर और 13 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाना है। 15 दिसंबर को दावा आपत्ति ली जाएगी और पांच जनवरी को निस्तारण किया जाएगा। फिर 15 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम संजय कुमार पांडेय, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष भाजपा ब्रदी प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त अनिल सागर ने नवीन मंडी में संचालित चार धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। मौके पर करीब चार हजार क्विंटल धान होने पर नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिया कि धान को राइस मिलों पर भेजवाया जाए। इसके बाद मंडलायुक्त पोलिंग स्टेशन एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद पहुंचे और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट पहुंच कर आपदा कक्ष, आयुध कक्ष, आलग्न लेखागार, राजस्व अभिलेखागार, भू-लेख अनुभाग, संग्रह अनुभाग एवं अपर जिला न्यायालय कोर्ट का निरीक्षण किया। संबंधित पटल सहायकों द्वारा फाइलों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। भू-लेख अनुभाग में फाइलों की जांच में पाया गया कि पटल सहायक द्वारा बस्ता सूची नहीं बनाया गया है। जिस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। ओसी बाबू को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यालय महीने में कम से कम दो बार मुआयना करके रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed