{"_id":"5c8bee31bdec221402334907","slug":"combine-struggle-for-business-interests","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के हितों के लिए मिलकर करें संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के हितों के लिए मिलकर करें संघर्ष
Fri, 15 Mar 2019 11:55 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के हितों के लिए मिलकर करें संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला और नगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को इंडस्ट्रीयल एरिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
कंछल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर निरंतर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा। किसी भी दशा में व्यापारियों का अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। साथ ही साथ सरकार से मांग है कि उत्तर प्रदेश की तरह देश के कोने कोने में व्यापारियों को 10 लाख रुपये को बीमा दिया जाए और अधिकारियों के भांति ही पूरे देश के व्यापारियों को 60 से 65 वर्ष की अवस्था में कर्मचारियों की भांति पेंशन दिया जाए ताकि बुजुर्ग व्यापारी अपना जीवन यापन आराम से कर सकें। यदि सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो वे उसकी लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी, जिला महामंत्री श्रीधर अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चिरानिया, नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, जिला मंत्री छब्बू लाल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रहरि, नगर अध्यक्ष मगहर त्रिलोकीनाथ वर्मा, नगर महामंत्री गजेंद्र वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी और संचालन श्रीधर अग्रहरि और सुनील अग्रहरि ने किया।