फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   colison in bus and tractor on highway

रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल

Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
colison in bus and tractor on highway
रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल
विज्ञापन

कांटे। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पिपरा कला गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। जबकि चालक के सहयोगी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर कांटे चौकी के पुलिस कर्मी और एनएच के कर्मी पहुंच गए। क्रेन से ट्रैक्टर को बाहर निकलवा गया।

कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन और हेड कांस्टेबल कोमल प्रसाद ने बताया कि चालक 22 वर्षीय गुटनी निवासी चंदईपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच अपने एक साथी के साथ ट्रैक्टर लेकर नाहरडीह थाना मुहली जा रहे थे। पिपरा कला के पास रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया और चालक को गंभीर चोटें आईं। जबकि उसके साथी 20 वर्षीय सतीश को मामूली चोटें लगीं। लोग घायल चालक को निकट के प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस ने एनएच कर्मियों के सहयोग से क्रेन से ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed