{"_id":"5a4937104f1c1b686a8bcd50","slug":"cold-rash-melt-and-fog-increases-enlargement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड,गलन और कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड,गलन और कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां
संत कबीर नगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड,गलन और कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। साल के आखिरी दिन भी लोगों को कंपकपाती ठंड व घने कोहरे से जूझना पड़ा। रविवार को सुबह घने कोहरे व गलन भरी ठंड के चलते लोग घरों से कम ही निकले। जो निकले, वह भी जहां अलाव दिखा वहां थोड़ी देर के लिए ठहर गए। दिन में सूर्य का दर्शन नाम मात्र के लिए हुआ। गलन बढ़ने से जन जीवन बेहाल रहा। शाम होते ही फिर कोहरे असर दिखने लगा।
कई दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम जहां घना कोहरा छाने से लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
रविवार को भी गलन भरी ठंड होने के कारण जो लोग घरों से बाहर निकले, वह भी अलाव के सहारे हो लिए। इसका असर यह रहा कि सुबह और शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड व गलन के कारण आम जन के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। शहर के निवासी महेश कुमार ने कहा कि घने कोहरे के कारण घर से निकलने में हिचक हो रही है।