फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cold incresed

पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

Thu, 20 Jan 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
cold incresed
पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन में निकली धूप तो मिली राहत
मजदूरों व गरीबों के लिए मुसीबत बनी ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पछुआ हवा ने ठंड व गलन बढ़ा दी है। इससे आम जन मानस बेहाल नजर आ रहा है। अधिकतर समय लोग घरों में रहे, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड से लोग कांपते नजर आए। खासकर मजदूरों व गरीबों के लिए ठंड मुसीबत बनी हुई है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से पछुआ हवा चलने के कारण ठंड और गलन काफी बढ़ गई है। ऐसे में सुबह सैर सपाटे के लिए निकलने वालों की संख्या भी काफी कम दिखी। जो लोग घरों से निकले वह लोग खुद को गर्म रखने के लिए जहां अलाव जलता दिखा, वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे। इस बीच सुबह करीब दस बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकली, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। वैसे गरीब तबके के लोगों पर मुसीबत भारी पड़ रही है। कारण यह है कि उनके पास ऊनी कपड़ों की कमी है, ऐसे में इनके लिए अलाव ही एकमात्र सहारा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं पर भी अलाव जलता नहीं दिख रहा है। ठंड व गलन बढ़ने के साथ ही मजदूर तबके के लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें रोजी-रोटी की चिंता सता रही है। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है, लेकिन यह भी अपर्याप्त है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शाम होते ही अलाव जलवाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। इसके साथ ही रैन बसेरा भी सक्रिय है, जहां बाहर से आने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। जहां पर और जरूरत होगी, वहां पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed