{"_id":"5a5f922f4f1c1b805a8b48d2","slug":"cold-increased4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे व ठंड से लोग बेहाल, शाम को खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे व ठंड से लोग बेहाल, शाम को खिली धूप
santkabirnagar
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
ठंडक
- फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। बुधवार को भी कोहरे व ठंड के कारण लोग परेशान रहे। दिन भर ठंड के कारण लोग घरों से कम ही निकले। जो लोग निकले वह भी ठंड से बचने के लिए अलाव के सहारे रहे। कोहरेके चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि शाम करीब तीन बजे हल्की धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
पिछले कई दिनों से कोहरे व ठंड का असर बना हुआ है। बुधवार को भी सुबह कोहरे का व्यापक असर देखा गया। दोपहर बाद कोहरा छटा। शाम को करीब तीन बजे के बाद हल्की धूप निकली तो कई दिनों से ठंड से परेशान रहे लोगों ने राहत की सांस ली। घरों की छतों पर पहुंचकर लोग धूप का आनंद लिया तो बाजार में भी चहलपहल बढ़ी, लेकिन शाम को एक बार फिर ठंड व गलन के कारण बाजारों में सन्नाटा छा गया। ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है, जहां पर लोगों की भीड़ दिखी। खासकर दो पहिया वाहन चालक अलाव दिखने के बाद यहां ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करने नजर आए।
20 जनवरी तक स्कूल बंद
ठंड को देखते हुए कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश बुधवार को बीएसए माया सिंह ने जारी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जिले के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगी।