फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cold increased

Sant Kabir Nagar News: कोहरे के साथ गलन ने ठंड ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 07 Jan 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
cold increased
ठंड में अलाव सेकते लोग।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

दोपहर बाद निकली धूप तो ठंड से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोहरे व ठंड ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही गलन भी बढ़ गई है। लोग अलाव के सहारे किसी तरह से ठंड से निजात पा रहे हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह काफी ठंड रही और घना कोहरा छाया रहा। इससे जहां वाहन धीमी गति से चले, वहीं, यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। करीब 11 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इसके चलते लोग घरों से काफी कम संख्या में निकले। जो लोग घर से बाहर आए वह लोग जहां अलाव जलता दिखा वहीं ठहर गए और खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन

आजाद चौक पर आए दिहाड़ी मजदूर भी ठंड से परेशान रहे। दुकानें देर से खुलीं। हालांकि, दोपहर बाद धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। इस दौरान चहल-पहल बढ़ गई। लोग रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदते नजर आए। शाम होते ही फिर कोहरे का असर दिखने लगा। इसके कारण लोग जल्दी ही घर लौट गए। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और दुकानें भी जल्दी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि जहां पर भी जरूरत होगी, वहां अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed