{"_id":"61db1f40106b966e4d3ea8c1","slug":"cold-increased-due-to-rain-fall-khalilabad-news-gkp4231005114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों की बारिश ने बढ़ाई ठंड, गलन से बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों की बारिश ने बढ़ाई ठंड, गलन से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों की बारिश ने बढ़ाई ठंड, गलन से बढ़ी लोगों की परेशानी
संतकबीरनगर। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के चलते एक बार फिर ठंड और गलन बढ़ गई है। आम हो या खास सभी लोग परेशान रहे। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से निकले, वे भी खुद को गर्म रखने के लिए भटकते देखे गए। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई जो सुबह धूप निकलने के बाद बगैर ऊनी कपड़ों के घर से निकल गए थे।
पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए थे। शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश साथ ही चली हवा के कारण ठंड का असर दिखाई पड़ रहा है। रविवार को सुबह धूूप निकली तो लोगों को उम्मीद थी कि मौसम साफ होगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बादल छाते गए और दिन में धुंध जैसा हो गया है। ऐसे में जो लोग घर से निकले वह ठंड से परेशान दिखे। साथ ही खुद को गर्म रखने के लिए भटकते रहे। कुछ लोग चाय की दुकानों पर पहुंचकर चाय के साथ ठंड को कम करने का प्रयास करते रहे। जहां अलाव दिखा, वहीं लोग ठहर गए। शाम होते ही फिर अंधेरा छा गया। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दूसरी तरफ पालिका प्रशासन ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है, लेकिन वह व्यवस्था अपर्याप्त साबित हो रही है। ठंड के चलते मजदूर तबके के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। कारण यह है कि उन्हें ठंड के चलते काम नहीं मिल पा रहा है। खलीलाबाद के आजाद चौक के पास मिले मजदूर राम अजोर प्रसाद, देवीलाल आदि ने बताया कि काम की तलाश में आए है, सुबह से ही खड़े है, लेकिन काम नहीं मिल पाया। जिससे वापस जाने की मजबूरी है।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि मेंहदावल बाई पास सहित कई स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जहां और जरूरत महसूस की जाएगी, वहां भी अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी।