फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cold imposed lockdown, silence on the streets

Sant Kabir Nagar News: ठंड ने लगाया लॉकडाउन, सड़कों पर सन्नाटा

Mon, 09 Jan 2023 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Cold imposed lockdown, silence on the streets
सुबह में पड़ रहे कुहासे के कारण सड़क पर दिखाई नही दे रहा था।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ठंड ने लगाया लॉकडाउन, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पिछले 15 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सड़कों पर लॉकडाउन जैसा सन्नाटा देखने को मिल रहा है। इससे मजदूरों की रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। लोग ठंड से बेहाल हैं। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मी खुद को गर्म रखने के लिए हीटर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, तीन बजे के बाद सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों ने थोड़ी देर के लिए राहत महसूस की, लेकिन कुछ ही देर में फिर ठंड और गलन ने लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया।
पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है, जिससे वाहनों की रफ्तार थम जा रही है। जो लोग वाहन से चल रहे हैं वे वाहन की लाइट जलाकर चलने को मजबूर हैं। ठंड और गलन के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सुबह दस बजे तक लोग घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं, जिन्हें आफिस या अन्य जरूरी काम के लिए निकलना पड़ रहा है वह लोग ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं। आफिसों में भी लोग हीटर जलाकर काम निपटाते दिख रहे हैं। यहां फरियादियों की संख्या काफी कम हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर तबके के लोग हैं। कारण यह है कि ठंड के कारण काम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के आजाद चौक पर सुबह काम की तलाश में आने वाले मजदूर निराश होकर लौटने को मजबूर हैं। मजदूर राम हित, बेचन प्रसाद आदि ने कहा कि परिवार के लिए दो जून की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। ठंड में काम नहीं मिल रहा है, जिससे यहां आकर लौटने की मजबूरी बनी हुई है। सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे धूप खिली तो लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली और सड़कों पर चहल-पहल भी बढ़ गई, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड का असर दिखने लगा और सन्नाटा पसर गया। लोग अलाव के सहारे हो गए। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई। साथ ही रैन बेसरा भी सक्रिय है। जहां जरूरत होगी वहां अलाव जलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed