फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cold and fog in santkabirnagar

कोहरे व ठंड से प्रभावित हुई दिनचर्या

Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
cold and fog in santkabirnagar
ठंड के कारण सरकारी विभाग में लोग हीटर का सहारा लिया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कोहरे व ठंड से प्रभावित हुई दिनचर्या
विज्ञापन

- लाइट जलाकर चलने के लिए चालक मजबूर
- दिन में खिली धूप तो लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार की सुबह काफी सर्द रही। घने कोहरे का भी असर दिखा। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा।
सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह के समय ठंड और गलन के कारण लोग कांपते नजर आए। लोगों को जहां अलाव दिखा वहीं पर ठहर गए। दोपहर बाद करीब एक बजे के बाद हल्की धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

इस बीच प्रशासन ने पौली क्षेत्र में अलाव जलवाने की व्यवस्था की। लेखपाल इम्तियाज की मौजूदगी में अलाव जलवाया गया। जबकि खलीलाबाद में नगर पालिका परिषद ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। खलीलाबाद शहर के निवासी मुन्ना पांडेय, दिनेश कुमार ने कहा कि सुबह घना कोहरा होने से घर से निकलने की हिम्मत नहीं हुई। धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि घर से दुकान आने के लिए वाहन से निकले, लेकिन ठंड व कोहरे के कारण परेशानी हुई। उधर नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जरूरत के अनुुसार अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के अवैध कट से बढ़ा खतरा
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह अवैध कट बन गए हैं, जो कोहरे में खतरा बना हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमारहमत से लेकर मगहर ओवरब्रिज ब्रिज तक जिले की सीमा पड़ती है। इसके बीच में जगह-जगह अवैध कट बने हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। खलीलाबाद निवासी राधेश्याम चौरसिया, महेंद्र त्रिपाठी आदि ने कहा कि कोहरे को देखते हुए जहां भी अवैध कट बने हैं ऐसे स्थानों को चिह्नित करके बंद कराए जाने की जरूरत है। एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आत्माराम ने कहा कि हाईवे पर यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए इंतजाम किए गए हैं। रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जहां तक अवैध कट की बात है तो कुछ लोगों ने अपनी सुविधा के लिए कट बना लिया है। इसे बंद कराने के लिए प्रशासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed