{"_id":"68c850c5c47add56790d50e1","slug":"cms-did-the-inspection-patient-mafia-absconded-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138458-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएमएस ने किया निरीक्षण, मरीज माफिया हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएमएस ने किया निरीक्षण, मरीज माफिया हुए फरार
Mon, 15 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमएस-संवाद
संतकबीरनगर। नवागत सीएमएस डॉ. राम प्रवेश ने सोमवार को ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष का निरीक्षण किया। सीएमएस के पहुंचने से पूर्व ही मरीज माफिया कक्ष से फरार हो गए। सीएमएस ने चिह्नित बाहरी युवकों का पोस्टर अस्पताल में चस्पा करने का निर्देश दिया है। इसको साथ ही चिकित्सकों को हिदायत दी है कि बाहरी कोई भी कक्ष में न बैठे।
सोमवार को दिन में 11 बजे सीएमएस को सूचना मिली कि ओपीडी के कई कमरों में बाहरी युवक चिकित्सकों के साथ बैठकर मरीजों की दवा लिख रहे हैं और अपने लोगों के साथ मरीजों को बाहर भेजकर दवा मंगा रहे हैं। सूचना पर सीएमएस तत्काल ओपीडी में पहुंचे। लेकिन उससे पहले ही मरीज माफियाओं को इसकी सूचना लग गई और वे ओपीडी से फरार हो गए। सीएमएस ने सभी कक्षों का एक-एक कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों को हिदायत दी कि कोई भी बाहरी कमरे में न बैठे। अगर आगे से इस तरह की शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस डॉ. राम प्रवेश ने बताया कि जो भी इस तरह की हरकत कर रहा है उसका पोस्टर अस्पताल में लगवाया जाएगा। किसी भी बाहरी को दवा नहीं लिखने दी जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो केस भी दर्ज कराया जाएगा।ा