{"_id":"5f09e92a8ebc3e63785edf6b","slug":"cmo-inspected-hotspot-khalilabad-news-gkp357803515","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने बखिरा कस्बे के भ्रमण कर बचाव की नसीहत दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने बखिरा कस्बे के भ्रमण कर बचाव की नसीहत दिया
विज्ञापन
हॉटस्पाट स्थलों के निरीक्षण के दौरान गंदगी देख भड़के सीएमओ
बखिरा(संतकबीरनगर )। कोरोना मरीज के बढ़ते तादाद की वजह से शनिवार को सीएमओ डॉ. हर गोविंद सिंह ने बखिरा कस्बे का जायजा लिया। कस्बे में गंदगी देख कर सीएमओ भड़क गए और जिम्मेदारों को साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
बखिरा कस्बे में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक कुल 22 संक्रमित मिल चुके हैं। सर्वाधिक संक्रमित कस्बे के नई बाजार मोहल्ले के रहने वाले हैं। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने मेडिकल टीम के साथ कस्बे के नई बाजार व नाऊ टोला के हॉटस्पॉट स्थलों का भ्रमण किया। संक्रमित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। मातहत कर्मचारियों को इन स्थानों पर विशेष सफाई, दवा छिड़काव व सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने घर से बाहर न निकले की सलाह दी। जरूरत पर बाहर निकलते दौरान मास्क का प्रयोग करने का सुझाव दिया। एसीएमओ डॉ. मोहन झा, बघौली के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सियाराम यादव मौजूद रहे।