{"_id":"60ce30f48ebc3ec8500ff554","slug":"cm-taken-virtual-meeting-with-dm-khalilabad-news-gkp3987402183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने संचारी रोग, दस्तक व कोविड टीकाकरण की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने संचारी रोग, दस्तक व कोविड टीकाकरण की समीक्षा की
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के एन आईसी में वीसी के जरिये मुख्यमंत्री से वार्ता करती डीएम।संबाद न्यूज एंजेसी
- फोटो : KHALILABAD
सीएम ने संचारी रोग, दस्तक व कोविड टीकाकरण की समीक्षा की
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम और सीएमओ से जाना हाल
तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संचारी रोग, दस्तक अभियान और कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। सीएम ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए विशेष सतर्कता बरने और तैयारी के निर्देश दिए।
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि कोविड मरीजों को समय से इलाज मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम है। इस वजह से तमाम तरह के संक्रामक रोग फैलते हैं। इस पर विशेष ध्यान दें। विशेष रूप से पिछड़े क्षेत्र के गांवों में अधिकारी लगातार निगरानी रखें। कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता सबसे जरूरी है। किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्रिय हो जाएं। तीसरी लहर को देखते हुए सभी स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर एकत्रित कर शिक्षक संपर्क बनाए रखें। सीएम योगी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान जागरूकता के लिए शिक्षकों को गांवों में भेजा जाए और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करें। बीमारी को आमजन अनदेखी न करें। सभी को जागरूक करना, शुद्ध पेयजल या उबला पानी का ही प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि डायरिया जैसी बीमारी से सभी को बचाना है। सीएम ने पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, नगर निगम, सिंचाई विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में डीएम दिव्या मित्तल, सीडीओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा आदि मौजूद रहे।